करगहर रोहतास/Etv News 24
विधानसभा क्षेत्र के अकोढ़ी ग्राम पंचायत के लड़्डुई- बिशुनपुरा गांवों में मंगलवार को मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया ।मतदाताओं ने बताया कि अकोढ़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा लड्डुई- बिशुनपुरा गांवों में भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया । जहां संवेदक द्वारा ले आउट कर कार्य प्रारंभ किया गया और जमीन के भीतर से ढलाई कर पिलर का निर्माण किया गया । इस बीच जिला प्रशासन द्वारा कार्य को रोकने का आदेश देते हुए ग्राम पंचायत सरकार भवन का निर्माण पंचायत मुख्यालय में करने का निर्देश दिया गया । जिला प्रशासन के सौतेले व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में बूथ संख्या 175 और 176 मतदान केंद्र पर वोट वहिष्कार का निर्णय लिया है । जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वे मतदान नहीं करेंगे ।मतदाताओं को समझाने बुझाने के लिए एसडीपीओ कुमार वैभव ,अंचल अधिकारी अजीत कुमार , थानाध्यक्ष बड़हरी संजय कुमार व करगहर थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने काफी प्रयास किया । लेकिन मतदान के निर्धारित समय के दौरान मतदान केंद्र पर वोट डालने कोई नहीं आया । जिनका इंतजार निर्वाचन के वरीय पदाधिकारी और मतदान कर्मी देर शाम तक करते रहे । लेकिन कोई मतदाता मतदान करने के लिए तैयार नहीं हुआ ।



