प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर से तीन युवकों को करनाल एसटीएफ की टीम ने चकमेहसी पुलिस के सहयोग से साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किया है।बताया गया है की तीनों युवक पर करोड़ों रुपए का हेराफेरी साइबर के माध्यम से करने का आरोप है।जिसको लेकर इनपुट के आधार पर करनाल एसटीएफ की टीम ने चकमेहसी पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की शाम सैदपुर में छापेमारी की। जहां से तीन युवकों को हिरासत में लेकर चकमेहसी थाने में पूछताछ करने के बाद शनिवार को समस्तीपुर कोर्ट में पेशी करने के बाद हरियाणा लेकर चली गई।सूत्रों की माने तो तीनों के पास से लैपटॉप भी बरामद किया गया है।गिरफ्तार युवकों में सैदपुर का आदर्श सहनी, छोटू कुमार और पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा का अमन शामिल है।मामले को लेकर करनाल एसटीएफ ने कुछ नहीं बताया।मौके पर करनाल एसटीएफ को सहयोग के लिए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव,अपर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन आदि मौजूद थे।



