प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर शहर में शनिवार दोपहर में पुलिस जीप और एक टेंपो की टक्कर हो गयी। इस हादसे में टेंपो ड्राइवर और उस पर सवार एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। जिन्हे पुलिस जीप के ड्राइवर ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के नगर थाना क्षेत्र के एलआईसी ऑफिस के पास की है।इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर समस्तीपुर-ताजपुर मार्ग को जामकर दिया है।

जिससे इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गयी। वहीं जाम की सुचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने लोंगो को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया।घटना के संबंध में पुलिस जीप के ड्राइवर सरोज कुमार ने बताया कि आज दोपहर करीब 1:30 बजे वे जीप लेकर ताजपुर रोड होते हुए पुलिस लाइन दुधपुरा जा रहे थे। इसी दौरान एलआईसी ऑफिस के पास सामने से आ रही एक सवारी टेम्पू से टक्कर हो गयी। इस हादसे में टेम्पू ड्राइवर सहित उसमें सवार एक महिला और दो यात्री जख्मी हो गए।घटना के बाद उन्होंने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। एक घायल की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना के खुटिया निवासी मिथुन यादव के रूप में हुई। वह ताजपुर से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहा था। बाकि अन्य दो जख्मी जिनमें एक महिला हैं बोलने की स्थिति में नहीं थे।वहीं स्थानीय लोंगो ने बताया कि आज दोपहर में एक पुलिस जीप और टेम्पू में आमने सामने से टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में टेम्पू में सवार तीन लोग जख्मी हुए है। जबकि टेम्पू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस जीप के डाइवर को पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों के दबाब पर वह सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर लेकर गया है। घटना ताजपुर रोड में एलआईसी ऑफिस के पास हुई है।



