करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के शाहमल खैरा में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में विकास मित्र के पति अभय रंजन की खबर जैसे ही पहुंची गांव में कोहरा मच गया । घटना की जानकारी लेने तथा इस दुखद घडी में परिवार को सांत्वना व मदद देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई । वहीं दूसरी ओर मृतक की विधवा मां बेटे की दुःखद मौत की खबर बर्दाश्त न करने की स्थिति में चित्कार करते हुए मूर्छित होकर गिर पड़ी । मृतक की भाभियों को संभालते हुए ग्रामीण महिलाएं उसकी मूर्छित बुजुर्ग मां को पानी छिड़कर होश में लाने का प्रयास कर रही थी । वही चित्कार कर रहे मृतक के भाइयों को ग्रामीण संभालने की कोशिश कर रहे थे । इस गमगीन माहौल में परिजनों की दुखद स्थिति नहीं बर्दाश्त करने की स्थिति कुछ ग्रामीण दूर खड़े होकर जानकारी ले रहे थे ।मृतक के भाई अखिलेश कुमार रंजन ने बताया कि खैरा शाहमल ग्राम पंचायत की 30 वर्षीया विकास मित्र रश्मि कुमारी पति अभय कुमार रंजन और 12 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के साथ दिनारा थाना क्षेत्र के चिल्हरुआं स्थित मामा के गांव गई थी । जहां वे शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से गांव लौट रहे थे । इस बीच दिनारा थाना क्षेत्र के चितांव नहर पुर के समीप खड़ी एक यात्री बस में टक्कर मार दी । इस घटना में अभय कुमार रंजन की मौत हो गई । जबकिउसकी पत्नी विकास मित्र रश्मि कुमारी और पुत्री निशा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई । दोनों को गंभीर स्थिति में वाराणसी ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है।ग्राम पंचायत के मुखिया निरंजन चौरसिया ने बताया कि मृतक के पिता शिवनाथ राम रिटायर्ड शिक्षक थे । जिनका निधन विगत 2 वर्षों पूर्व हो गया था। इनके चार पुत्रों में अखिलेश कुमार रंजन और अरुण कुमार रंजन शिक्षक है । मृतक तीसरा पुत्र था जिसकी पत्नी भी विकास मित्र है । ग्रामीणों ने सभी भाइयों में खुशहाली थी । लेकिन परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा । उन्होंने बताया मृतक की मां चिल्हरुआं जाने की बात सुनकर काफी नाराज थी । वह बार बु मना कर रही थी कि पत्नी के मामा के घर उसे छोड़कर वापस आजा । उसने मां को समझाया कि वहां रुकना जरूरी है क्योंकि शनिवार को प्रखंड में मीटिंग बुलाई गई है जहां पत्नी को शामिल होना है ।लेकिन किसी को क्या पता था कि पत्नी और बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा अभय रंजन वापस नहीं आएगा ।



