प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल सभागार में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो.हैदर की अध्यक्षता में 19 स्वास्थ्य संस्थान के सभी एएनएम का मासिक प्रतिवेदन से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।जिला से आये हुए डब्ल्यूएचओ एसएमओ , एसएमसी यूनिसेफ , वीसीसीएम , पिरामल व भव्या कॉर्डिनेटर के द्वारा नियमित टीकाकरण , यूवीन पोर्टल , टैलिशीट , एचएमआईएस भव्या पोर्टल से संबंधित बिस्तृत रूप से उन्मुखीकरण किया गया। उपस्थित एएनएम से एक-एक कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप कम उपलब्धि वाले संस्थान की एएनएम से कारण पूछते हुए अगले माह सौ प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि इसमें कोताही बरतने वाले कर्मियों पर लक्ष्य के अनुरूप प्रतिशत नहीं होने पर अगली बैठक में कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौके पर यूनिसेफ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन , डब्ल्यू एचओ के सुरेन्द्र प्रसाद एएनएम माधुरी कुमारी , प्रीति कुमारी , सुप्रिया भारती , रीता कुमारी , सरिता कुमारी आदि मौजूद थी।



