प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम 29 अक्टूबर को जिला के रोसड़ा में प्रस्तावित किया गया है। इसको लेकर जिला भाजपा कमिटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।बताया गया है कि गृह मंत्री अमित शाह यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाएंगे। रोसड़ा विधानसभा सीट भाजपा के कोटे में है, जहां से वीरेंद्र कुमार पासवान को प्रत्याशी बनाया गया है। अमित शाह के आगमन से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि अमित शाह की जनसभा से चुनावी अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और शशिधर झा सहित कई पदाधिकारी सभा स्थल और इसकी तैयारियों की रूपरेखा तय करने में जुटे हैं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन के साथ समन्वय बैठकों का दौर जारी है।



