प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के छकनटोली गांव में आग लगने से शनिवार की रात तीन घर जल का राख हो गये। आगलगी की धटना में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया । स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आज पर पंप सेट से पानी डालकर काबू पाया गया। आग लगने से फूंस का बना तीन घर जला। अग्नि पीड़ितों में जय नारायण राय राजेश राय व संजय यादव का घर जल कर राख हो गया। अंचल पदाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है हल्का कर्मचारी को जयजा के लिए भेजा गया है। प्रतिवेदन आने के बाद आपदा से मिलने वाली सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।



