प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के मोरवा विधानसभा क्षेत्र के ताजपुर प्रखंड के दिघरुआ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मो तौफीक आलम ने कहा है कि ताजपुर प्रखंड अल्पसंख्यक बहुमूल्य प्रखंड है और इस प्रखंड में अल्पसंख्यकों के लिए अलग से विशेष योजना चलाई जा रही है, लेकिन हमारे मोरवा विधान सभा के निवर्तमान विधायक और महागठबंधन के उम्मीदवार रणविजय साहू ने इसका कोई फायदा नहीं उठाया जिससे इस क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश है।उन्होंने ने कहा कि समस्तीपुर के राजद विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन के क्षेत्र में ताजपुर प्रखंड का सिर्फ 4 पंचायत है उसमें उस योजना के तहत स्कूल बनवाया गया, हॉस्पिटल बनवाया जा रहा है, कई करोड़ की योजना चलाई जारही है और हमारे मोरवा विधायक रणविजय साहू जी के क्षेत्र में 9 पंचायत है इन्होंने उस योजना को छुआ तक नहीं क्यों कि मुसलमान के क्षेत्र का विकास हो जाता। इनका पांच साल का कार्यकाल मुस्लिम विरोधी रहा है।उन्होंने कहा कि जब मोरवा से विधायक विद्यासागर सिंह निषाद जी थे तो उन्होंने इस विशेष योजना का लाभ उठाते हुए ताजपुर के चांदनी चौक के करीब अल्पसंख्यक छात्रावास बनवाया उसको भी रणविजय साहू जी अपने दौर में चालू तक नहीं करवा सके। उन्होंने कहा कि जब तक बंधुआ वोटर बने रहिएगा यही होता रहेगा।श्री तौफीक ने आगे कहा कि अभी कुछ दिन पहले आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें समस्तीपुर विधानसभा से कई मुस्लिम नेताओं का नाम उसमें शामिल है लेकिन मोरवा विधान सभा से एक भी मुस्लिम का नाम इस सूची में नहीं है क्योंकि मोरवा केविधायक रणविजय साहू ने किसी के नाम की अनुशंसा ही नहीं किया। उन्होंने मोरवा विधान सभा के अल्पसंख्यकों से अपील की के वो ऐसे अल्पसंख्यक विरोधी को अपना कीमती वोट न दे।



