प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ब्लड फ़ोर्स टीम को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट भूमिका के लिए तेघड़ा के वत्स सेवा समिति संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम”रक्तवीर मिलन सह सम्मान समारोह” में सम्मानित किया गया। मौके पर टीम के कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार,कोर मेंबर एवं मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, कोर मेंबर एवं कैंप कॉर्डिनेटर नीतेश बरनवाल , फाउंडर राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे।.संस्था का एक ही संकल्प है कि”आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण..जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान…”आगे उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से अब तक 1000+ लोगों को मदद रक्त देकर किया गया है।. और अबतक 22 कैंप लगाकर 700+ साथियों ने अपना रक्तदान महादान कर चुके है।. संस्था के द्वारा समय समय पर गरीबों के बीच कंबल वितरण,सामूहिक विवाह में सहयोग,भोजन वितरण ,इत्यादि सब किया जाता है।.आईये हम सब मिलकर संकल्प लेते है की हम सभी को जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान करना चाहिए ।



