करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत रसुलपुर गांव के समीप स्थित पोखरा में रविवार की शाम को महापर्व छठ में नहाय- खाय के दिन मां साथ स्नान करने गई पांच वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई । कुछ देर बाद जब बच्चा की मां खोजबीन करने लगी । तब उसका कहीं पता नहीं चला । शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू कर दी तथा कुछ ही देर में बच्चा को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। जिसे एक निजी अस्पताल में ले गए । जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत मृत घोषित कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रसुलपुर निवासी महेश सिंह की पत्नी अपने 5 वर्षीय बच्चा शुभम के साथ गांव के समीप स्थित पोखरा में छठ के अवसर पर नहाय- खाय का स्नान करने गई थी । इस दौरान वह बच्चा को पोखर के तटबंध पर बैठा रखा था। अन्य बच्चों को पानी में अटखेली करते देखा बच्चा भी पानी में चला गया । भीड़ भाड़ की वजह से किसी को बच्चा का ध्यान ही नहीं रहा । बच्चा की मां स्नान कर तटबंध पर आई तो बच्चा को ढूंढने लगी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला । तब उसे संदेह हुआ कि बच्चा पानी में गिर गया है । शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू कर दी और बच्चे को बाहर निकाला । घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है ।



