प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के वार्ड 11नवाबगंज में एक विवाहिता ने अपने गले में साड़ी का फंदा लगाकर मंगलवार के दिन में अपनी जान गवा दी। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस घटनास्थल गई साड़ी के फंदे को घर के छत बांस मे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका को एक लगभग 7 महीने का बेटा था।मां 25 वर्षीय पार्वती देवी ने अपनी जान गवा दी। घटना के कारण की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली कि उसके बच्चे चौकी से गिर गए थे।उसी को लेकर पति सास ससुर कृपाली पासवान से विवाद हुआ।बात इतनी बढ़ गई की बहू ने घर के बांस के बल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता तब चला जब मायके वाले पिता ने पुत्री दामाद को फोन किया कोई जवाब नहीं मिला तो वह खुद छठ का प्रसाद लेकर बेटी के यहां पहुंचे पता चला कि उनकी बेटी तो मर चुकी।घर के सभी लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए।पूरे गांव में बिजली की तरह खबर फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजा।ग्रामीणों से मिली प्राप्त चौकी पर खेल रहे बच्चे नीचे गिरे पति पत्नी सास ससुर में विवाद बढ़ा।बहू ने फदा लगाकर जान गमा दी।पति राहुल कुमार दिल्ली में मजदूरी टाइप का काम करते थे।पर्व को लेकर तीन दिन पूर्व घर आए थे।मृतिका का नैहर दरभंगा जिला के सिमरी थाने के सतवारा गांव में है।राहुल के ससुर ने मंगलवार को अपनी बेटी को फोन किया था।जबाब नहीं मिला, तो प्रसाद लेकर खुद आए तब मामला प्रकाश में आया की उनकी बेटी मर चुकी।थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक की दर्ज की जाएगी वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का सही पता चलेगा।



