प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में एक युवक अपने घर में लहू लुहान अवस्था में मिला। इसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक के सिर, गर्दन, और दोनों हाथ में कई जगहों पर जख्म के निशान हैं। ऐसा लगता है कि उसके शरीर पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपूरा गांव के चैती दुर्गा मंदिर के पास की है।जख्मी युवक की पहचान गांव के राजशेखर तिवारी उर्फ राजू तिवारी के रूप में हुई है। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह घर में अकेला ही रहता है। जानकारी के अनुसार वह नशा करता था। जिस कारण पत्नी और बच्चे भी करीब 2 साल पहले उसे छोड़कर चले गए। तब से यह अकेले ही घर में रहता है।ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर शाम उसके घर का दरवाजा खुला हुआ था और वह गेट पर लहू लूहान अवस्था में पड़ा हुआ था। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे गांव के लोगों की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सुचना पुलिस की 112 नंबर टीम को दी। सुचना पाकर मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर पर करीब 27 टांके लगाए गए हैं।इस मामले में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक अपने ही घर में ही जख्मी अवस्था में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया है। उसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी वह बेहोशी की स्थिति में है, इस कारण उसका बयान नहीं हो पाया है। जख्म देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उस पर हमला किया गया है।



