प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से दो वारंटी एक कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही।थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में अवर निरीक्षक साबिर खान रामनाथ राय सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के परणा चौक से वारंटी साजन कुमार,रसलपुर बंगला गांव के जितेंद्र साह व मालीनगर से भिरंगी उर्फ नागेंद्र महतो को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर थाना कांड संख्या 89/25 के प्राथमिकी अभियुक्त सोमनाहा चौकसीमा गांव के मुकेश कुमार उर्फ मुकेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी।



