प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मघुरापुर पंचायत स्थित मोहनपुर गांव में छापेमारी कर एक कोर्ट के वारंटी स्वर्गीय पलटन साहनी के पुत्र राजदेव सहनी को अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दलबल के साथ घर से गिरफ्तार किया। इससंबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है।



