बहन-बेटियों की इज्जत-आबरू से खेलने वाले को बख्शा नहीं जाएगा-ऐपवा
लड़े हैं, जीते हैं- लड़ेंगे, जीतेंगे- माले
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शोभरडीह गांव में बीते 25 अप्रैल को एक नाबालिग से रेपकांड के आरोपी द्वारा महिला थाना में आत्मसमर्पण करने की घटना को संघर्ष का जीत बताते हुए स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने की मांग करते हुए महिला संगठन ऐपवा जिला अध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने अपने घोषित धारावाहिक आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि देर से ही सही पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया कारवाई दुरूस्त कदम है। उन्होंने बेटियां-महिलाओं से संबंधित हत्या-अपराध-ब्लातकार के अन्य मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग के साथ ही बेटी-महिलाओं की हो रही हत्या-अपराध, छिनतई-ब्लातकार आदि की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। महिला नेत्री ने सख्त लिहजे में कहा है कि मां-बहन-बेटियों की इज्जत-आबरू से खेलने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को भी आगाह किया कि सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण आरोपियों को संरक्षण देने से परहेज़ करना चाहिए। ऐसे जघन्य मामले के आरोपी को डेढ़ महीने की लंबी समय बाद गिरफ्तार करना कानून का गला घोंटने जैसा है।विदित हो कि घटना के बाद से ही महिला संगठन ऐपवा, आइसा, आरवाईए एवं भाकपा माले इस मामले को लेकर आंदोलनरत रहे हैं।



