प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालय में श्रद्धालुओं ने तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक किया। जटमलपूर् स्थित बाबा तिलकेश्वर नाथ के मंदिर में गंगा घाट से जल लेकर कांवरियों ने जलाभिषेक किया वहीं दूसरी ओर मनोकामना मंदिर बिरसिंहपुर में भी काफी संख्या में भीड़ देखी गई।मालीनगर वासुदेवपुर मधुरापुर टारा,अंजना मंजिल मुबारक छठियारी पोखर आदि शिवालय में भी लोगों ने जलाभिषेक किया।



