करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के करगहर फूली पथ में निमडिहरा नदी पुल के समीप असुरक्षित महसूस कर तस्करों ने गांजा सहित स्कॉर्पियो को छोड़ फरार हो गए । इसकी जानकारी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने दी ।उन्होंने बताया कि गोरेया नदी के समीप उजले रंग का स्कॉपियो गाडी नं०-JH10P9061 लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद किया । जांच के क्रम में पिछे की सीट पर दो बोरी में प्लास्टीक के पॉकेट में टेप लपेटा हुआ 27 पॉकेट गांजा बरामद किया गया । जिसका वजन 29 किलोग्राम है । उन्होंने बताया कि गलत लोकेशन पर पहुंचने या पुलिस गश्ती को देखते हुए तस्कर स्कॉर्पियो कों गांजा सहित छोड़कर फरार हो गए । बरामद किए गए गांजा का मूल्य तीन लाख रुपए आंकी गई है । उन्होंने बताया कि कांड सं०-132/26 दर्ज कर मालिक एवं वाहन चालक की तलाश की जा रही है ।



