करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के सेमरियां गांव में हुई मारपीट के मामले में दर्ज एफआईआर में पीड़ित द्वारा एससी एसटी एक्ट का आरोप लगाया था । जिसके तहत पुलिस ने बुधवार को छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया ।थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि मारपीट और जाति सूचक गाली-गलौज के मामले में पीड़ित द्वारा 8 मार्च 2026 को कांड संख्या 99/26 दर्ज कराई गई । जिसमें सेमरियां निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू यादव को अभियुक्त बनाया गया । तब से यह फरार चल रहा था । एक गुप्त सूचना के आधार पर दरिगांव थाना क्षेत्र के सिंगुही गांव में छुप कर रहे सोनू कुमार यादव को एससी एसटी एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । जिसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है ।



