करगहर रोहतास /Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में एस एन कॉलेज खैरा के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित सवारी गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें करगहर सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि करगहर निवासी बिहारी साह 25 वर्षीय पुत्र हैप्पी कुमार व मुन्ना सिंह का 20 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार और नीमडीहरा निवासी राधा कृष्ण सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार एक बाइक पर सवार होकर कोचस की ओर जा रहे थे । एस एन कॉलेज खैरा के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित सवारी गाड़ी ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर 20 फीट दूर घसीटते रहे और पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि नीमड़ीहरा निवासी विमलेश सिंह कीहालत गंभीर है । जिसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।



