समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के थाना परिसर पर भूमि विवाद जनता दरबार के फैसले को विपक्षी द्वारा नहीं मानने पर गोविंदपुर खजूरी पंचायत निवासी वार्ड नंबर 2 के स्वर्गीय श्रीकांत ठाकुर के पुत्र अरुण ठाकुर ने जिला पदाधिकारी से शिकायत करते हुए गुहार लगाई है कि मेरी पुश्तैनी जमीन खात नंबर 32,34 खेसरा नंबर 303 307 299 रकवा 15 कट्ठा मेरे कब्जे में है। थाना परिसर में लगी जनता दरबार में दिए गए फैसले में उक्त जमीन अरुण ठाकुर कब्जे में वर्षों से है । गांव के ही विपक्षी सर्व नारायण ठाकुर के पुत्र विश्वनाथ ठाकुर ने भूमि विवाद जनता दरबार के फैसले को मारने को तैयार नहीं है। कल्याणपुर थाना अध्यक्ष अंचल पदाधिकारी के संयुक्त सुनवाई के बाद 19 जुलाई के फैसला में लिखा गया कि उक्त जमीन काफी लंबे अरसे से अरुण ठाकुर के कब्जे में है। विपक्षी द्वारा फैसला के बाद भी समाज में गलत प्रचार किया जा रहा है जिससे हमें मानसिक तनाव हो रहा है। इसी को लेकर जिला पदाधिकारी से शिकायत जताते हुए अरुण ठाकुर ने न्याय की गुहार लगाई है।



