समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर विधानसभा के बूथ संख्या 33 पर समस्तीपुर उत्तरी किसान मोर्चा प्रवक्ता अंकित कुमार त्रिवेदी के उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के दो महान विभूतियों शहीदें आजम भगत सिंह और भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनके आज जयंती पर याद किया।कार्यक्रम का आयोजन कल्याणपुर मध्य मंडल महामंत्री उमाशंकर ठाकुर ने किया। मौके पर जिला अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री तेज नारायण राम, जिला दक्षिणी भाजयुमो प्रभारी प्रशांत कुमार, किसान मोर्चा प्रवक्ता समस्तीपुर उत्तरी अंकित कुमार त्रिवेदी शशि भूषण शर्मा कोयला कुंड मुन्ना सिंह,बूथ अध्यक्ष प्रशान्त कुमार बसंत सहित ,सरोज कुमार दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



