दरिगांव (रोहतास)Etv News 24
दरिगांव थाना क्षेत्र के माझरकुंड के समीप एक पेड़ से लटका हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने सुबह शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही दरिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया है, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि, “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।” पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन तेज कर दी है और संभावित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के मुख्य बिंदु:हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने की आशंका पहचान छिपाने के लिए जलाने की कोशिशस्थानीय लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच।



