करगहर रोहतास/Etv News 24
गारा चौबे नहर पथ में अख्तियार पुर गांव के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दम्पति को रौंद दिया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई । जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि अख्तियार पुर गांव के समीप नहर पथ में सासाराम स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवपुरी- चितौली निवासी आदित्य कुमार अपनी 25 वर्षीया पत्नी उत्तमा देवी के साथ एक रिश्तेदारी से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे । इस बीच अख्तियारपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर में बाइक सवार पति पत्नी को रौंद दिया । इस घटना में पति बाइक सहित गहरे खाई में पलट गया । जबकि पत्नी को रौंदते हुए चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है । जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरात ट्रैक्टर चालक की खोजबीन जारी है ।



