प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कड़ी पुलिसिया व्यवस्था में 284 मतदान केदो पर मतदान देर शाम तक चलती रही। कलौजर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 11 पर सवेरे ईभीएम तकनीकी खराबी हुई सूचना पर पहुंचे कर्मियों में तकनीक खराबी दूर करते हुए मतदान शुरू कराया। उक्त आशय की पुष्टि अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने की। प्रखर विकास पर अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। खरसंडपश्चिमी पंचायत के ढाव में पुलिस की गाड़ी को लेकर ग्रामीणों के बीच थोड़ी झड़प हुई। बाद में डीएसपी संजय कुमार के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध में ग्रामीणों की माने तो मतदान केंद्र की पुलिस की गाड़ी जा रही थी लोगों की कतार थी हटाने को कहा गया नहीं हटने पर इसी बीच किसी अज्ञात में पुलिस की गाड़ी पर ढेला फेंका। पुलिस ने अपना तेवर दिखाए सब फरार हो गए। बाद में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार घटनास्थल पहुंचकर मामले की तहकीकात की।



