प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर विधानसभा के कल्याणपुर दक्षिणी मंडल के वासुदेवपुर पंचायत में बिहार सरकार के द्वारा नव मनोनीत बिहार नागरिक परिषद सदस्य उमेश प्रसाद कुशवाहा का नागरिक अभिन्नन्दन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ने किया। भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला एवं अंग वस्त्र से उमेश प्रसाद कुशवाहा का सम्मान किया। इस अवसर पर उमेश कुशवाहा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बूथ अध्यक्ष से दरभंगा जिला प्रभारी अब इतने महत्वपूर्ण दायित्व मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ताओं को देकर यह साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ- सबका विकास के साथ देश को मजवूति दे रहे हैं।उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने कहा कि उमेश प्रसाद कुशवाहा के बिहार राज्य नागरिक परिषद सदस्य बनने से कल्याणपुर भाजपा में और मजवूति आएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष के अलावे प्रभात कुमार ठाकुर अंकित झा सुधीर शर्मा राजन सिंह इंद्रमणि सिंह गुड्डू राकेश साह पवित्री देवी मिथिलेश वर्मा मिथलेश कुशवाहा रामबालक महतो गया प्रसाद सोनेलाल प्रसाद लाल बाबू महतो शिबू दास चकमहेसी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा शिव शंकर ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता ग्रामीण ने हर्ष जताया।



