करगहर/रोहतास Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में जलालपुर गांव के समीप नयका रोड मोड़ पर गत सोमवार को अनियंत्रित कार के टक्कर से जख्मी तीन लोगों में गुरुवार की शाम एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । इस आशय की जानकारी सीवन ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने दी । बताया कि थाना क्षेत्र के धनेज निवासी मनीष कुमार, हिमांशु कुमार, रीना कुमारी एक बाइक पर सवार होकर सासाराम जा रहे थे ।

इस बीच नयका मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कर ने टक्कर मार दी । जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए । गंभीर स्थिति देखते हुए मनीष कुमार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । परिजनों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं । जिसकी वजह से वह कोमा में चला गया था।



