प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर भारतीय स्टेट बैंक सीएसपी लूट कांड का खुलासा डीएसपी 2 संजय कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय पर प्रकोष्ठ में किया। उन्होंने आगे बताया कि थाना क्षेत्र केमालीनगर वार्ड 13 में विगत 4 जुलाई के 11:55 दिन में दो बाइक पर सवार चार की संख्या में सीएसपी में घुसकर संचालक स्वर्गीय रामविलास ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार के जाघ में गोली मारते हुए उन्हें जख्मी कर 120000 रुपए लूट कर फरार हो गए। अपराधियों की एक ब्लू रंग की अपाचे बिना नंबर प्लेट की गाड़ी घटनास्थल के आगे छूट गई थी। इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन कांड उद्वेदन को लेकर किया गया। टीम में प्रभारी थाना अध्यक्ष रामनाथ राय अवर निरीक्षक अपर थाना अध्यक्ष अनु सिंह मोहम्मद शब्बीर खान डीआईयू समस्तीपुर शाखा के अमित कुमार सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सिपाही नागेंद्र कुमार नईम अंसारी चालक सिपाही शंकर यादव ने कांड का उद्वेदन किया। गिरफ्तार आरोपियों में लदौरा गांव के मोहम्मद नूर आलम के पुत्र मोहम्मद शाहिद मुजफ्फरपुर जिला के मुतलूपुर निवासी स्वर्गीय शिवकुमार महतो के पुत्र दिलीप कुमार महेशपुर गांव के सुखलाल सहनी के पुत्र जितेंद्र कुमार उसी गांव के हथ्था थाना मुजफ्फरपुर निवासी संजय सहनी के पुत्र राहुल कुमार गिरफ्तार किए गए हैं।



