प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत के मुखिया सामंत कुमार ने थाने में आवेदन देकर मनोरथपुर के युवक द्वारा गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।जिसके आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने हरि ओम को गिरफ्तार किया।मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है।मामले में मुखिया का बताना है ,कि उसके बाद आरोपी युवक द्वारा फायर की गई।थाना कांड संख्या 364/ 25में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक पूर्व से कई मामलों का आरोपी होने का हवाला दिया है।मामले में अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा का बताना है।मुखिया द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।गिरफ्तार युवक को जेल भेजा गया।



