पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा!
समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
पन्ना, पवई, स्वेच्छा आनंद क्लब पवई द्वारा राज्य आनंद संस्थान के आव्हान पर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बनाई हुई चित्रकला को मौखिक रूप से समझाकर संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजना चौधरी, द्वितीय स्थान सरस्वती करी तथा तृतीय स्थान मानसी चौधरी ने प्राप्त किया।विजयी छात्रओं को पुरस्कार वितरण किया गया शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।इस अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक, ओमप्रकाश मिश्रा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।



