कोचस/ रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
नरवर पंचायत के नरवर गांव में बुधवार की देर शाम से तीन दिवसीय नाइट ब्लड सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया।इसका उद्घाटन सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने फीता काट कर किया.उन्होंने बताया कि जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत इस पंचायत का चयन किया गया है।

इसके आलोक में 20-22 अगस्त तक नाइट कैंप लगाकर पंचायत के विभिन्न वार्डों से 100-100 लोगों का ब्लड सैंपल इकट्ठा कर बेहतर जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जायेगा.मौके पर बीएचएम मतिऊर रहमान ताज,बीसीएम अजय कुमार,लैब टेक्नीशियन प्रभु कुमार, मनोज कुमार सिंह और नरवर स्वास्थ्य उपकेंद्र की सीएचओ प्रतिमा कुमारी सहित अन्य कई उपस्थित थे।



