प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर शिवनंदनपुर के समीप नदी में नवनिर्मित पुल के पास तीन युवक स्नान करने गए थे। एक के गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। एक को डूबते देख दो नदी से निकाल कर भाग निकले। तीनों वासुदेवपुर पंचायत के वार्ड 13 मनियारपुर गांव के बताया जाए।

डूबने वाले की पहचान गांव के ही मोहम्मद अमर अली के पुत्र लगभग 15 वर्षीय मोहम्मद रेहान के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर आसपास गांव के दर्जनों लोग घाट पर पहुंच गए। दो भागने वालों में मोहम्मद सैफ अली मोहम्मद फरहान बताए गए हैं। यही दोनों गांव में जाकर लोगों को बताया कि मोहम्मद रेहान की डूब कर मौत हो गई। मुखिया चंदन कुमार उप मुखिया श्याम सुंदर की घटना की सूचना पुलिस व अंचलाधिकारी को दी। अंचला अधिकारी शशि रंजन ने त्वरित इस कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल भेजा। समाचार प्रेषण तक शव नदी से नहीं निकल पाया गया है। प्रयास जारी है। थाने के एएसआई हरेंद्र तिवारी अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर सक्रिय सहयोग में देखे गये।



