तिलौथू रोहतास/ईटीवी न्यूज़ 24
वंदे मातरम् के 150वें वर्ष की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को तिलौथू प्रखंड के विभिन्न 15 स्थानों पर एक समय में एक साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रभा एकेडमी, हुरका के ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। “एक समय, एक लय, एक स्वर” के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक वैभव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् ने लोगों में एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज इसकी 150वीं वर्षगांठ पर एक साथ सामूहिक गायन करना हमारी राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम का संचालन विकास चंद्र ठाकुर ने किया। इस अवसर पर अंजनी पांडे, रीता सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजा अंसारी, शिक्षक अंशु कुमारी, रिजवान, निलेश, वर्षा, प्राची, नीलू, खुशबू, काजल एवं प्रीतम सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वहीं छात्र-छात्राओं में आदित्य, साबिर, राहुल, मिशु, आकांक्षा, संजना, आर्यन सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपने सुरमयी गायन से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षण सरस्वती विद्या मंदिर, तिलौथू के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया।




