कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार की देर शाम बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे आठ लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.इसकी जानकारी विभाग के कनीय अभियंता राहुल रंजन ने दी.उन्होनें बताया कि मीटर बाइपास कर बिजली का चोरी कर रहे रामपुर निवासी कामेश्वर सिंह पर 15232 रुपये का जुर्माना लगाया गया.वहीं,विजय राम पर 12216 रुपये,लक्ष्मण सिंह पर 13366 रुपये और सतसा निवासी वीरेंद्र सिंह पर 11014 रुपये, रामाकांत चौधरी पर 13382 रुपये, राकेश पाल पर 12444 रुपये, मंजू रानी पर 10112 रुपये व रामचंद्र साह पर 13452 रुपये का जुर्माना लगाया गया.जेइ ने कहा कि शीघ्र ही कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घरों का जांच किया जायेगा.जेइ ने बताया कि इन आठ लोगों के विरुद्ध बुधवार को कोचस थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने भी की है।




