प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव के वार्ड 10 में बुधवार की दोपहर अचानक आग लगने से लगभग 50 घर जलकर राख हो गए इतना ही नहीं टोला में बुधवार की शाम बारात आती। मोचन साह के पुत्री गायत्री की शादी थी। बारात के भोजन की सामग्री बन रही थी वह भी जलकर राख हो गई। आग की लपट विश्वनाथ सहनी संजय साहनी के घर से उठी, पछिया हवा की चिंगारी ने पूरे टोल को जलाकर राख कर दिया। घर में लगे आग में सुनील साहनी की भैंस जली, उसके दो वर्षीय बच्चे भी जलकर राख हो गए। बगल वीर की बकरी जली। कई किसानों के दस्तावेज घर में रखे रुपए जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने मुखिया गंगा देवी को दी। चार अग्निशमन दस्ता व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सबों के घर में रखे अनाज कपड़ा लता सब जलकर राख हो गए। बड़ी भयावह दृश्य हो गई महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल। ग्रामीणों के अनुसार साथ घर जले, अंचलाधिकारी ने बताया कि सूचना पर हल्का कर्मचारी को भेजा गया है कर्मचारी के अनुसार 45 घर जलने की बात आ रही है वैसे जांच चल रही है। प्रमुख अग्नि पीड़ितों में लाल बाबू सहनी संतोष सहनी मुकेश सहनी अशोक कुमार उमेश सहनी बिहारी सहनी ननकी सहनी बिंदेश्वर सहनी, मंजय सहनी रामकिशोर दास वीरल दास राजकुमार सहनी मूल्लर सहनी दिव्यांग नागेश्वर सहनीआदि शामिल है। बगल गीर ग्रामीण मिथिलेश दास कृष्ण गोपाल शर्मा अभय कुमार सुशील गुप्ता प्रभाकर ठाकुर आदि ने अंचल अधिकारी से अभिलंब पन्नी व भोजन की व्यवस्था की मांग की है। वहीं दूसरी ओर जिला परिसर अध्यक्ष परिवार के सामाजिक कार्यकर्ता विक्रांत कुमार ने सूचना मिलते हैं लड़की गायत्री की शादी को लेकर सारी व्यवस्था अपने कोर्स से करते हुए पुनः मरवा का निर्माण कराया कपड़े जेवरात खाने की सामग्री की व्यवस्था करते हुए परिजनों से कहा कि चिंतित ना हो शादी आज होगी। युद्ध स्तर पर सारी व्यवस्था चल रही है।



