करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के बभन बरेहटां गांव के समीप सोमवार को सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गया । जिसमें सवार एक किशोरी की मौत हो तथा सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने तीन की गंभीर स्थिति देखते रेफर कर दिया। जबकि चार घायलों को इलाज के बाद मुक्त कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बभन बरेहटां निवासी वार्ड सदस्य श्रीराम पासवान अपने टेंपो से सवारी को लेकर करगहर जा रहा था । इस बीच गांव के बधार में टेंपो अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गया । जिसमें सवार उसी गांव के अशोक प्रजापति की 17 वर्षीया पुत्री किरण कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जिसे निज अस्पताल में पहुंचाया गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।इस घटना में टेंपो में सवार बभन बरेहटां निवासी कमला प्रजापति की मां असतोरना देवी , 14 वर्षीय प्रपौत्र राहुल कुमार, रिंकी कुमारी 12 वर्ष , सविता कुमारी, अजय प्रजापति तथा चालक श्रीराम पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टेंपो को जब्त कर लिया । पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी । इस बीच मृतका के पिता अशोक प्रजापति ने शव पोस्टमार्टम करने से मना करते हुए। एफआईआर दर्ज करने से भी इनकार कर दिया। फल स्वरुप पुलिस ने चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।



