प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड स्थित बीआरसी से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव को उपलब्ध किताबें विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को मुक्त वितरण के लिए उपलब्ध कराई गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वर्ग 1 से 8 तक के छात्रों को किताब का वितरण करना था परंतु वर्ग 2, वर्ग 4 वर्ग 7 की पुस्तक उपलब्ध नहीं कराई गई। प्रखंड क्षेत्र के 206 विद्यालयों के शिक्षकों के बीच पुस्तक उपलब्ध कराकर विद्यालय भेजी गई है।



