डेहरी ओन सोन रोहतास/Etv News 24
हंसमुख व मिलनसार ब्यक्ति थे अरविंद गुप्ता उक्त बातें डेहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय ने स्टेशन रोड स्थित जगेश्वर भवन में अरविंद गुप्ता के निधन पर श्राद्ध कर्म में श्रद्धांजलि सभा में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत कहा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर अच्छे तथा समाज सेवी आदमी थे। उनके पिता स्वर्गीय जगेश्वर साह बाबू जगजीवन राम के काफी करीबी रहे थे।श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले में उनके माता गुलाबी देवी, भाई अरुण कुमार,पुत्र अंकित राज, पुत्री सुमन राज, सोनाली राज, डॉ रितु राज, पुत्रराजोंं, संतोष कुमार गुप्ता निखिल कुमार गुप्ता डॉक्टर राजीव रंजन, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी, अभिनव कला संगम के अध्यक्ष संतोष सिंह, नंदन कुमार,जदयू जिला अध्यक्ष विंदा चंद्रवंशी, पूर्वराजद प्रत्याशी गुड्डू चन्द्रवंशी, बिनोद गुप्ता, मनीष कुमार, सहित काफी संख्या में विभिन्न दलों के नेता, समाज सेवी, पत्रकार, गणमान्य लोग मौजूद रहे।श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी लोगों ने स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



