तिलौथू रोहतास/Etv News 24
रोहतास जिले के इंद्रपुरी क्षेत्र स्थित जमुहारा गांव में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(PMEGP) के अंतर्गत स्थापित खादी प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने निरीक्षण किया।सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने जमुहारा गाँव के खादी प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का निरीक्षण कर इसकी सराहना की। उन्होंने इकाई संचालक सुमन सौरभ समेत अन्य उद्यमियों से संवाद कर उनके कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी ली।उद्योग विभाग के महाप्रबंधक आशीष रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत जिले में 1539 लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें 1266 लाभुकों को पहली किस्त उपलब्ध कराई जा चुकी है। वर्ष 2023 में स्थापित यह इकाई गोबर आधारित पर्यावरण अनुकूल पेंट का निर्माण कर रही है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह की इकाइयाँ रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। भ्रमण के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक, उद्योग विभाग के अधिकारी, लाभुक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



