कैमूर/ बिहार/Etv News 24
कैमूर जिला के घटाव गॉव के निवासी डॉ सद्दाम हुसैन वारसी को चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य, एवं योगदान के लिए भारत विजनरी अवार्ड 2026 के लिए चुने जाने पर एक बार फिर कैमूर जिले का नाम रौशन हुआ है, इस अवार्ड समारोह के बारे मे बिजनेस इन बिहार के संस्थापक श्रीकांत सिंह, और अलोक सिंह ने बताया की आगामी 18 जनवरी को ये अवार्ड दिया जाएगा, जिसमे मुख्य अतिथि बिहार सरकार के गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी द्वारा बिभिन्न क्षेत्र मे विशिष्ट कार्यों एवं उपलब्धि द्वारा बिहार का मान बढ़ाने वाले हस्तियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा!उल्लेखनीय है की डॉ वारसी कैमूर जिले के घटाव गांव निवासी रिटार्ड स्टेशन मास्टर सबीर हुसैन के पुत्र हैं जिनका प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पुसौली से हुई और आगे मेडिकल की पढ़ाई पटना तथा दिल्ली से हुई वर्तमान मे ये पटना जिला मे चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, इन्होने कोरोना काल मे नोडल पदाधिकारी रहते हुए कोविमेड ऐप तथा टेलीकासल्टेशन के माध्यम से दस हजार से ज्यादा लोगों का मुफ्त मे इलाज़ किया था।



