प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना के नगर निगम क्षेत्र भागीरथपुर अंतर्गत कोलुहआरा गांव में जमीनी बटवारा को लेकर हुई मारपीट की घटना में गांव के ही स्वर्गीय चंदेश्वर पासवान की पत्नी रजनी देवी जख्मी हो गई। महिला इलाज करा कर थाने में आवेदन देते हुए गांव के ही पांच को आरोपित किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित लोगों में राजेश्वर पासवान संगीता कुमारी राजा कुमार सुमित कुमार सुजाता कुमारी शामिल है। दर्ज प्राथमिक की के आलोक में अग्रसर कार्रवाई जारी।



