पत्नी और बच्चों के सामने मारी गोली; छुट्टी पर गए थे कश्मीर घूमने
सासाराम (रोहतास)Etv News 24
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में हैदराबाद के एक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी की मौत हो गई। वे रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के अरुही गांव रहने वाले थे। मनीष रंजन को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने गोली मार दी गई। हैदराबाद में तैनात आईबी अधिकारी मनीष रंजन अपने परिवार के साथ छुट्टी पर कश्मीर घूमने गए थे। परिवार और अन्य टूरिस्ट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले पहलगाम की बैसरन घाटी में थे, जब आतंकियों ने उन पर हमला किया। मनीष रंजन आईबी के हैदराबाद कार्यालय के मंत्री अनुभाग में तैनात थे। इस कायराना हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है। सरकार को कड़े फैसले लेने चाहिए। सिमा के उस पार अंदर प्रवेश कर आतंकवादियों को सजा देना चाहिए।



