करगहर रोहतास/Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा गांव में गुरुवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने चार टेंपो और एक मारुति कर में आग लगा दी । जिससे पांचों धू धू कर जल गई । इस संबंध में टेंपो के मालिकों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के समीप चारों टेंपो और एक मारुति कार को खड़ा कर चालक अपने घर चले गए थे । इस बीच पांचो वाहनों में किसी ने आग लगा दी । ग्रामीण ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके । फल स्वरुप पांचो वाहन जलकर राख हो गए ।
थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है ।




