करगहर रोहतास/Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंनुआं गांव में गुरुवार को सड़क पर पिकअप खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में उत्पन्न विवाद को लेकर पांच चक्र गोलियां चली । गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । हालांकि गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़पें शुरू हो गई ।जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेंदुआ निवासी पुष्पेंद्र कुमार सड़क किनारे अपना पिकअप खड़ा कर समान अनलोड कर रहे थे। सड़क के दुसरी छोर पर उसी गांव के महेंद्र सिंह ने ईंट रखा था । इस बीच विपरीत दिशा से गुजर रहे एक ट्रक के चक्के से कुछ ईंट बर्बाद हो गए । जिसे लेकर दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं होने लगी । बात इतनी बढ़ गई की दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गोलियों की ताड़ाहत से भगदड़ मच गई । पांच चक्र गोलियां चली । इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन गोलीबारी की घटना के बाद दोनों पक्ष उग्र हो गए और एक दूसरे पर
लाठी ,डंडे ,राॅड से लैस होकर एक दूसरे पर प्रहार करने लगे । इस घटना में प्रथम पक्ष के पुष्पेंद्र कुमार, सुमित कुमार ,मदन सिंह और दीपक कुमार जख्मी हो गए जबकि दूसरे पक्ष से महेंद्र सिंह ,सुरेंद्र सिंह और सौरभ कुमार जख्मी हो गए । जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है ।
थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि प्रथम पक्ष से महेंद्र सिंह सहित 8 लोगों के विरुद्ध , जबकि द्वितीय पक्ष की ओर से 10 लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़पें पर हुई थी लेकिन फायरिंग की घटना से उन्होंने इनकार किया । बताया कि इस मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।




