प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर आरपीएफ ने ऑपरेशन ऑपरेशन सेफ रेल के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।

मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष निगरानी अभियान के दौरान आरपीएफ ने एक व्यक्ति को दो पिट्ठू बैगों में 32 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।सूत्रों के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक पीके चौधरी, उप निरीक्षक एसएस कुमार, आरक्षी अजीत कुमार राय सहित टीम को जंक्शन पर गश्ती के क्रम में साउथ साइड स्थित फुट ओवरब्रिज और हनुमान मंदिर के बीच के क्षेत्र में एक व्यक्ति को कुली के साथ संदिग्ध अवस्था में दो वजनी पिट्ठू बैग लेकर जाते पकड़ा।






