करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुआर गांव के बधार में खून से लथपथ एक युवक को मृत समझ कर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की सांसें चल रही है । जिसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि कैमूर जिला अंतर्गत बेलावं गाँव निवासी शोभा नाथ राम का 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार राम मंगलवार को परिवार से यह कहकर अपनी सब्जी की दुकान पर गया कि शाम में वह घर नहीं आएगा । उसे बेलावं थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी इंदल राम के साथ बारात में जाना है। कहां जाना है उसने यह नहीं बताया । जब सुबह तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन बड़कागांव पहुंच गए और इंदल राम से जानकारी लेने लगे । लेकिन उसने बताया कि संतोष बारात में पता नहीं कहां सो गया था। इसलिए हम लोग रात में ही चले आए । वह बारात के साथ आएगा । इस बीच करगहर पुलिस ने युवक के परिवार को जख्मी हालत में सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती होने सूचना दी गई । तब परिजनों ने इस घटना की पूरी जानकारी दी ।थानाध्यक्ष ने बताया कि टेंपो चालक इंदल राम और उसके दो साथियों ने बारात के बहाने युवक की हत्या करने के लिए यहां लाया था । घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि युवक और हत्यारों में जमकर मारपीट हुई है । प्रथमदृष्टया युवक के कपड़े बुरी तरह फट चुके हैं । जिसे जबरन पटक कर धारदार हथियार से गला रेता गया है । खून के निकले फव्वारे से अपराधियों को विश्वास हो कि इसका गला कट चुका है। इसकी मौत हो जाएगी । उसे छोड़कर टेंपो चालक और उसके साथी भाग निकले । उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का ममला सामने आया है। जिसकी जांच की जा रही है । अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।



