सासाराम (रोहतास) Etv News 24
एनडीए गठबंधन के जदयू भाजपा हम तथा आरएलएम के प्रदेश प्रवक्ताओं ने सासाराम में प्रेस वार्ता करके राजद पर जमकर हमला बोलते हुए एनडीए सरकार की उपलब्धि गिनाई।सासाराम में पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता जदयू राम नेहार यादव, भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, हम के प्रवक्ता नितिन पांडेय तथा आरएलएम के प्रवक्ता नितिन भारती ने एक सवर में बोला कि हम सभी एनडीए के हैं। लोगों ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीट लाएगी।लोगों ने कहा कि सासाराम में 30 जनवरी को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जहां एनडीए के कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक इसको पहुंचने का कार्य करेंगे।
उन्होंने राजद पर जुबानी तंज कसते हुए कहा कि राजद को विकास नजर नहीं आएगी क्योंकि इसलिए की तेजस्वी जी अपने पिता माता के कार्यकाल में अपहरण और लेवी की विकास देखे है तो उन्हें सड़क स्वास्थ्य बिजली शिक्षा की विकास नजर नहीं आएगा। वह इस विकास के मतलब नहीं समझते हैं। वह विकास के मतलब अपहरण और लेवी ही समझते हैं। लोगों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए बिहार में 225 सीट लाकर बिहार में सरकार बनाएगी तथा विकास इसी तरह से निरंतर जारी रखेगी।



