ETV News 24
Other

मसौढ़ी और धनरूआ में रही झंडोत्तोलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का धूम

मसौढ़ी/बिहार

मसौढ़ी से नीरज कुमार की रिपोर्ट

मसौढ़ी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में अनुमंडल प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दशकों का दिल जीत लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कव्वाली मेरे वतन से अच्छा कोई वतन नहीं है की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मसौढ़ी सेंट्रल स्कूल,लीड इंडिया एकेडमी,न्यू मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित दशकों का दिल जीत लिया। बिहटा ऐजुकेशन प्वाइंट के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी, वहीं संत मेरिस स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। किड्जी मसौढ़ी व लीड इंडिया एकेडमी के बच्चों ने पावर आॅफ सोल्जर थीम पर देश के वीर जवानों की वीरगाथा का सुंदर चित्रण कर उपस्थित दशकों को कुछ देर के लिए भावुक कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मसौढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर, मुख्य पार्षद सुनीता सिन्हा बीडीओ पंकज कुमार व सीओ योगेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बाद में मसौढ़ी के एसडीओ संजय कुमार, जदयू नेत्री खुशबू रानी, सीडीपीओ ममता कुमारी,उप मुख्य पार्षद उर्मिला देवी व अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।मंच संचालन संजय केसरी ने किया। मौके पर उपस्थित मसौढ़ी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुणाल किशोर,पलटन सिंह,डा एमके मंगल, आदित्य कुमार,जयविकास, अनिल कुमार मिठू, नीरज कुमार, अभिमन्यु पटेल,दीपक शर्मा,लाला कुमार, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद मकसूद रजा, आदि मौजूद थे। दूसरी ओर मसौढ़ी अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडलीय पुस्तकालय व मुख्य समारोह स्थल स्थानीय गांधी मैदान में एसडीओ संजय कुमार, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद सुनीता सिन्हा, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर, धनरूआ में प्रखंड प्रमुख सोहाना जेवी खातून, मसौढ़ी थाना पर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अशोक, धनरूआ ग्राम पंचायत कार्यालय पर मुखिया संगीता देवी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर गांधी मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए एसडीओ संजय कुमार ने अनुमंडल के तिनों प्रखंड में किए गए विकास कार्यों व क्रियान्वित विकास योजनाओं की जानकारी दी, और लोगों से विकास में सहयोग देने का आग्रह किया। मसौढ़ी सेंट्रल स्कूल में प्रिंसिपल आंनद कुमार,लीड इंडिया एकेडमी में प्राचार्य प्रणब सिंह,न्यू मानस इंटरनेशनल और कई सरकारी एव गैर सरकारी मे पूरे धूमधाम से झंडातोलन किया गया।

Related posts

मोटर साइकिल सवार को पिकअप और ट्रक ने रौंदा, दो लोग जख्मी , ईलाज के लिए PMCH भर्ती

admin

व्यवहार न्यायालय की स्थापना को लेकर प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई एक बार पुनः शुरू

admin

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल

admin

Leave a Comment