करगहर रोहतास/Etv News 24
सासाराम चौसा पथ पर सिरिसियां मोड़ के समीप बुधवार को दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए तीन लोगों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनवर्षा निवासी नथुनी राम का 22 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार तथा उसके साथी अनूप कुमार और रोहित कुमार बाइक पर सवार होकर करगहर से गांव जा रहे थे । इस बीच भोजपुर जिला के पीरो निवासी संजय कुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार व उसी गांव के सचिन कुमार सासाराम जा रहे थे ।

इस बीच सिरिसियां मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे सोनवर्षा गांव के युवकों ने टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दस फीट तक फिसलते रहे । इस घटना में पीरो निवासी राजा कुमार और सचिन कुमार तथा सोनवर्षा निवासी मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल रेफर किया गया । जबकि अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुक्त कर दिया गया ।चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें तथा दो के हाथ व पैर क्षति ग्रस्त हो गए थे । जिसे देखते हुए रेफर किया गया है ।



