करगहर रोहतास/Etv News 24
अररुआं ग्राम पंचायत के अकोढ़ी गांव में मृतक का फर्जी पुत्र बनकर निजी भूमि बेचने का सनसनी खेजमामला प्रकाश में आया है । इसका खुलासा तब हुआ जब राजस्व महा अभियान के तहत राजस्व कर्मचारी ने उक्त भूमि का पर्चा रैयत को उपलब्ध कराई । इस संबंध में मृतक के प्रपौत्र बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड अंतर्गत हेठुआं निवासी निखिल कुमार ने अंचल कार्यालय में आवेदन पत्र देकर जांच की मांग की है उन्होंने बताया कि उनका ननिहाल अकोढ़ी गांव में है । अकोढ़ी निवासी कृपाल लाल ,रामाधार लाल ,और रामाज्ञा लाल उनके नाना थे । जिसमें कृपाल लाल को एकमात्र संतान उसकी मां सिंगारी देवी थी । दूसरे और तीसरे नाना रामाधार लाल और रामाज्ञा लाल नावल्द थे ।

फल स्वरुप मौजा अकोढ़ी , खाता संख्या 90 , खेसरा संख्या 162 , रकबा 12 एकड़ 67 डिसमिल भूमि उनकी मां सिंगारी देवी के नाम से जमाबंदी कायम हो गया । उक्त भूमि पर वर्षों से खेती-बाड़ी का कार्य कर रहे हैं । राजस्व महा अभियान के तहत राजस्व कर्मी उन्हें जमाबंदी का जब पर्चा दिया तो उसमें 6 डिसमिल भूमि कम अंकित किया गया था ।इसकी जानकारी लेने के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि प्रखंड के बसडीहां ग्राम पंचायत के धगुंआं निवासी राम प्रभु लाल मेरे नाना रामाज्ञा लाल का फर्जी पुत्र बन कर 6 डिसमिल भूमि अपनी पत्नी कुसुम देवी से बिक्री करा दी । जो अकोढ़ी निवासी ललन लाल की पत्नी इन्द्रासनी देवी के नाम से क्रय किया गया है। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि राम प्रभु लाल का नाम धगुंआ में वोटर लिस्ट में अंकित है । जबकि फर्जी आधार कार्ड अकोढ़ी निवासी स्वर्गीय रामाज्ञा लाल के पुत्र के रुप में है।
इस संबंध में अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले का आवेदन पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है । जिसमें आरोप लगाया गया है कि मृतक का फर्जी पुत्र बनकर जमीन बिक्री की गई है । जिसके आलोक में विक्रेता और क्रेता को नोटिस जारी किया गया है । मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है । दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । कार्रवाई की जाएगी उन्होंने अंचलाधिकार अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने आवेदन आने की बात स्वीकार करती हुई कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है तथा विक्रेता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जांच में फर्जी पाया गया तो राम प्रभु लाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



