करगहर रोहतास /Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अन्तर्गत महुली गांव के समीप स्थित सूर्य मंदिर पोखरा में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है । जिसकी पहचान नहीं की गई है । इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि उच्च विद्यालय महुली के समीप स्थित सूर्य मंदिर पोखरा में ग्रामीणों ने शव को उपलाते देख ग्रामीणों ने सूचना दी । जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। युवक पीला रंग का शर्ट व ब्लू रंग का पैंट पहने हुए था । जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष की थी । स्थल पर उपस्थित डुमरा, महुली,कोनार सहित विभिन्न गांवों के लोगों ने मृतक की पहचान नहीं की । शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया ।




